रामनगर में स्कूल बच्चों को बताया गया सुरक्षित यातायात का महत्व

रामनगर में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के तहत मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रामनगर में स्कूल बच्चों को बताया गया सुरक्षित यातायात का महत्व
JJN News Adverties

रामनगर में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग द्वारा ग्राम टांडा स्थित मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ के जवानों ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।आपको बता दे जवानों ने बच्चों को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने, ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग जैसे खतरों के प्रति भी जागरूक किया गया।


तो वही कार्यक्रम में मौजूद एआरटीओ प्रवर्तन ऋषु तिवारी ने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की जान जाती है, जो अत्यंत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है, लेकिन इसके लिए समाज के सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे न केवल एक जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि उसके परिवार में भी खुशियां लौटाई जा सकती हैं इस अवसर पर एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी भी उपस्थित रहे। तो वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीना पांथरी ने परिवहन विभाग और एसडीआरएफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से सड़क दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।उन्होंने सभी से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties