रुद्रप्रयाग में एक 20 वर्षीय युवती अपने 19 साल के प्रेमी से शादी की जिद लेकर पहुंच गई। मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद काउंसलिंग कर दोनों परिवारों की सहमति से युवती को सुरक्षित घर भेजा गया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है… जहां एक बालिग युवती अपने 19 साल के प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। बता दे, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां टिहरी गढ़वाल निवासी 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर सीधे रुद्रप्रयाग पहुंच गई। लेकिन मामला उस वक्त उलझ गया जब पता चला कि युवक अभी 19 साल का है और कानूनी रूप से विवाह योग्य आयु पूरी नहीं कर पाया है।
बताया जा रहा है कि युवती अपने घर से निकलकर प्रेमी के पास पहुंची थी और शादी की जिद पर अड़ गई। इससे युवक के परिजन परेशान हो गए और मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर संयुक्त काउंसलिंग टीम गठित की गई, जिसमें वन स्टॉप सेंटर, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारी शामिल रहे।
बता दे, टीम ने दोनों की काउंसलिंग करते हुए युवती को समझाया कि उसका ये कदम नाबालिग युवक के भविष्य को प्रभावित कर सकता है। वहीं युवक को भी बताया गया कि 21 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले विवाह करना कानूनी रूप से मान्य नहीं है और ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। काउंसलिंग के दौरान युवती के परिजनों से भी बातचीत की गई। परिवार ने भरोसा दिलाया कि युवती के घर लौटने पर उसके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जाएगा।
आखिरकार दोनों परिवारों की सहमति बनी कि युवक के बालिग होने के बाद आपसी सहमति से शादी पर विचार किया जाएगा। इसके बाद काउंसलिंग टीम ने युवती को सुरक्षित उसके घर भेज दिया।