रुद्रपुर में महिला दुकानदार से छेड़छाड़, मारपीट और लूट की वारदात से हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गो तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रुद्रपुर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो बड़ी घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है, एक तरफ जहां महिला दुकानदार के साथ छेड़छाड़, मारपीट और लूट की वारदात ने सनसनी फैला दी.. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ-तस्करी से जुड़े संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। बता दे , पहली घटना में महिला दुकानदार ने कुछ युवकों पर लगातार पीछा करने, मोबाइल नंबर मांगने, अभद्रता करने और अंततः दुकान में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, एक युवक कई दिनों से कार से उसका पीछा कर रहा था और जबरन संपर्क बनाने का दबाव बना रहा था,इतना ही नहीं बल्कि एक दिन आरोपी अपने चार साथियों के साथ दुकान में घुस आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी, जिससे दुकान में दहशत का माहौल बन गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी जाते-जाते दुकान के गल्ले से करीब 8000 रुपये भी ले गए और दोबारा आने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने FIR दर्ज करवाई,जहां पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
इसी के साथ ही, दूसरा मामला गो तस्करों और गोकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से जुड़ा है। जहां पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में ये एक संगठित गिरोह की गतिविधि सामने आई है, जो लंबे समय से अवैध कार्यों में लिप्त था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के तहत आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।