नैनीताल, वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत से सनसनी, कार से शव और सुसाइड नोट बरामद !

नैनीताल में डीएम कार्यालय के पास कार में वरिष्ठ अधिवक्ता का शव मिलने से सनसनी, एक पिस्टल: सुसाइड नोट की चर्चा। न्यायालय परिसर सहित पूरे शहर में शोक की लहर..

नैनीताल, वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत से सनसनी, कार से शव और सुसाइड नोट बरामद !
JJN News Adverties

नैनीताल से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में एक वरिष्ठ अधिवक्ता का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा की मृतक की पहचान वरिष्ठ अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार पार्किंग में खड़ी थी, तभी अचानक गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में कार के अंदर मिले। वही घटना की सूचना मिलते ही पार्किंग संचालक ने अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, जहां से एक पिस्टल बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा, कार के अंदर से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। 


सूत्रों के अनुसार, इसमें अधिवक्ता ने अपनी गंभीर बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया है और साथ ही कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी से अपनी पत्नी का ध्यान रखने की अपील भी की है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस सुसाइड नोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। घटना की खबर मिलते ही नैनीताल के न्यायालय परिसर सहित पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही अधिवक्ता समुदाय में गहरा दुख का माहौल है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties