रामनगर में कार-बाइक की भिड़ंत एक युवक की मौत, दूसरा घायल 

मनगर में नेशनल हाईवे-309 पर तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है।

रामनगर में कार-बाइक की भिड़ंत एक युवक की मौत, दूसरा घायल 
JJN News Adverties

रामनगर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला।दरअसल, नेशनल हाईवे-309 पर अज्ञात कार ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। 


बता दे, मंगलवार देर शाम रामनगर-काशीपुर मार्ग पर पीरुमदारा के पास ये हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के प्रतापपुर निवासी रविंद्र और कपिल बाइक से रामनगर होते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर
मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. तौहिद ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में रविंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि कपिल का इलाज जारी है। वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल, पुलिस अज्ञात कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

JJN News Adverties