SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी स्थित पुलिस बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण कर साइबर सेल, कंट्रोल रूम और अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने जनहित सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
हल्द्वानी में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत और हाईटेक बनाने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी एक्शन मोड में नजर आए। जहां एसएसपी ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन का वार्षिक निरीक्षण करते हुए अलग-अलग शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा। बता दे ,निरीक्षण के दौरान साइबर सेल, DCRB, शिकायत प्रकोष्ठ, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, सिटी कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत कई शाखाओं का जायजा लिया गया।
जहां SSP ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भ्रामक खबरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर रखने को कहा गया। इसके अलावा शिकायत प्रकोष्ठ और मोबाइल ऐप से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा करते हुए आम जनता की शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वही सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर देते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने को कहा।