नैनीताल में आसमान का कहर- ओले, आंधी और अंधेरे से हाहाकार

नैनीताल में मई के पहले हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया, बिजली और नेटवर्क सेवाएं भी ठप रहीं। पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नैनीताल में आसमान का कहर- ओले, आंधी और अंधेरे से हाहाकार
JJN News Adverties

नैनीताल में मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया है। आपको बता दे की मई के पहले ही हफ्ते में सरोवर नगरी नैनीताल में तेज हवाओं के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। वही सुबह तक मौसम सामान्य था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ ओले गिरने लगे। बता दे की ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई और मोबाइल नेटवर्क पर भी असर देखने को मिला। साथ ही तेज हवाओं और ओलों की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का अहसास फिर लौट आया है। खास बात यह है कि इस समय नैनीताल में पर्यटकों की भारी भीड़ मौजूद है, जो इस अचानक बदले मौसम से प्रभावित हुई है। फिलहाल, ओलावृष्टि के बाद भी बारिश का दौर जारी है और लोग सुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties