रेलिंग तोड़कर झील में समाई कार मचा हड़कंप

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सरिता ताल झील में जा गिरी। घटना ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सतर्कता से वाहन चलाने की जरूरत को उजागर किया है।

रेलिंग तोड़कर झील में समाई कार मचा हड़कंप
JJN News Adverties

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सीधे सरिता ताल झील में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी पर्यटक सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की एक ह्युंडई आई-10 कार नैनीताल से लौट रही थी। इसी दौरान कालाढूंगी मार्ग स्थित सरिताताल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे झील में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पहले झील किनारे लगी रेलिंग से टकराई, जिसके बाद वह पानी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित थे। सभी पर्यटकों ने एक-दूसरे की मदद से झील से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कार में सवार पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले थे, जो नैनीताल घूमने के बाद अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह घटना एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को याद दिलाती है। बड़ी बात यह रही कि संभावित बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित बच निकले।

JJN News Adverties