वाहन को लेकर शुरू हुआ विवाद, जू रोड पर जमकर चले थप्पड़-घूंसे!!

नैनीताल के जू रोड स्थित गौरी होटल के पास वाहन आगे बढ़ाने को लेकर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया।

वाहन को लेकर शुरू हुआ विवाद, जू रोड पर जमकर चले थप्पड़-घूंसे!!
JJN News Adverties

नैनीताल के जू रोड स्थित गौरी होटल के पास रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वाहन आगे बढ़ाने को लेकर पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से आए कुछ पर्यटकों और एक स्थानीय चालक के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।आपको  बता दे मारपीट के दौरान स्थानीय चालक घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ अन्य स्थानीय लोग भी विवाद में शामिल हो गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई।

तो वही घटना के दौरान महिलाओं की चीख-पुकार और मौके पर मची भगदड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।ओर स्थिति बिगड़ती देख पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी। वही पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कुछ स्थानीय लोग वहां से चले गए, जबकि पुलिस ने पर्यटकों को सुरक्षित चौकी पहुंचाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना के वीडियो बना लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और शोर-शराबा साफ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर उनका पक्ष सुना। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार, पर्यटकों से मारपीट करने वाले अल्मोड़ा निवासी चालक हेमंत कुमार और स्थानीय युवक से मारपीट करने वाले दिल्ली निवासी पर्यटक यश अरोड़ा के खिलाफ पुलिस फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सवाल यह है कि पर्यटन नगरी नैनीताल में छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते विवाद आखिर कब थमेंगे।

JJN News Adverties