नैनी झील में मिली लाश! शहर में सनसनी

नैनीताल की प्रसिद्ध नैनी झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। माल रोड स्थित जूबीस किचन के सामने झील में शव तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

नैनी झील में मिली लाश! शहर में सनसनी
JJN News Adverties

सरोवर नगरी नैनीताल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां नैनी झील में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। दरअसल, घटना माल रोड स्थित जूबीस किचन के सामने की है, जहां टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय सिरोही ने झील में एक शव तेरता  हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वही पुलिस भी आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ-साथ शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आखिर झील में मिला यह शव किसका है और मौत के पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties