उत्तराखंड: आंगनबाड़ी हड़ताल खत्म, CM धामी के आश्वासन के बाद काम पर लौटी कार्यकत्रियां

करीब एक महीने की हड़ताल के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर काम फिर से शुरू कर दिया है। मानदेय बढ़ाने, कटौती खत्म करने और रुके वेतन देने का वादा किया गया है।

उत्तराखंड: आंगनबाड़ी हड़ताल खत्म, CM धामी के आश्वासन के बाद काम पर लौटी कार्यकत्रियां
JJN News Adverties

करीब एक महीने से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज, यानी सोमवार को काम पर वापसी कर ली है। आपको बता दे रामनगर में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है ओर आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन, रामनगर ब्लॉक की अध्यक्ष दीपा थापा के अनुसार, दो दिन पहले संगठन के प्रदेश नेतृत्व की बातचीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहमति जताते हुए उन्हें पूरा करने का भरोसा दिया।तो वही मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में खुशी की लहर है। आपको बता दे संगठन की प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाने रुके हुए वेतन का भुगतान करने और कटौतियों को समाप्त करने की मांग शामिल थी। तो वही वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से 140 ₹ और केंद्र सरकार की ओर से 150 ₹  प्रतिदिन की दर से मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।इसके साथ ही 300 ₹ की जो कटौती की जा रही थी, उसे भी समाप्त करने और हड़ताल अवधि का मानदेय देने का वादा किया गया है।तो वही इसी आश्वासन के बाद सोमवार को रामनगर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विकासखंड परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचीं और उन्होंने अपना काम दोबारा शुरू कर दिया।हालांकि, ब्लॉक अध्यक्ष दीपा थापा ने साफ कहा है कि यदि इस बार भी सरकार ने वादा खिलाफी की, तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties