उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड को मिला न्याय, तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा !

नैनीताल के चर्चित नवीन चंद्र आर्य हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। डीजे विवाद से शुरू हुई रंजिश में हत्या हुई थी, जिसमें वीडियो और फॉरेंसिक सबूत अहम रहे।

उत्तराखंड के चर्चित हत्याकांड को मिला न्याय, तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा !
JJN News Adverties

नैनीताल के भवाली क्षेत्र के चर्चित नवीन चंद्र आर्य हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है, जिसने इस मामले को एक अहम मोड़ पर ला दिया है। जी हाँ , द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।  इसी के साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और जुर्माना न भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दरअसल ,ये मामला 20 दिसंबर 2021 का है, जब तिरछाखेत मार्ग पर नवीन चंद्र आर्य की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। वही जांच में सामने आया कि एक शादी समारोह में डीजे को लेकर हुए विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।


कोर्ट ने भवाली निवासी मोहित कुमार आर्य, आकाश सिंह और नीलश कुमार आर्य को दोषी पाया। बताया जा रहा ,मामले में सबसे अहम सबूत एक वीडियो रहा, जो आकाश सिंह के मोबाइल से बरामद हुआ था। इस वीडियो में आरोपियों को मृतक के साथ मारपीट करते हुए देखा गया। वही रिपोर्ट में भी ये पुष्टि हुई कि आरोपियों के कपड़ों और जूतों पर मिला खून मृतक का ही था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जो पत्थरों से हमले के कारण आई थीं। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि दोषियों से वसूली गई 1.5 लाख रुपये की राशि मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी। फिलहाल, इस फैसले के बाद तीनों दोषियों को जेल भेज दिया गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties