उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश का अलर्ट !!

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और बौछारों का दौर जारी रहेगा।

उत्तराखंड में मानसून की धमाकेदार एंट्री,  झमाझम बारिश का अलर्ट !!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है।आपको बता दे मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जुलाई को पूरे उत्तराखंड में पहुंच चुका है, जिसके बाद राज्य के लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। तो वही मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।तो वही 3 जुलाई से 7 जुलाई तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछार होने का अनुमान है।

तो वहीं 8 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। बता दे लगातार हो रही बारिश को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का ताज़ा अपडेट जरूर देखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

JJN News Adverties