उत्तराखंड : विधवा पर ससुराल वालों का अत्याचार! संपत्ति हड़पने का आरोप..

विधवा महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर फर्जी वसीयत बनाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसकी बेटी को धमकाकर घर से बाहर निकाल दिया गया।

उत्तराखंड : विधवा पर ससुराल वालों का अत्याचार! संपत्ति हड़पने का आरोप..
JJN News Adverties

पति की मौत के बाद जिस परिवार से सहारे की उम्मीद थी… वही परिवार पर अब एक विधवा महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा है। उत्तराखंड के काशीपुर से सामने आए इस मामले में महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष पर फर्जी वसीयत तैयार कर करोड़ों की संपत्ति कब्जाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं… पीड़िता का कहना है कि उसे और उसकी मासूम बेटी को धमकाकर घर से बाहर तक निकाल दिया गया। 


दरअसल, काशीपुर की सैनिक कॉलोनी निवासी पायल रानी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पति अजय कुमार का साल 2024 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। वही पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।


बता दे, पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ समेत पांच लोगों ने उसके दिवंगत पति के नाम पर फर्जी वसीयत तैयार कर ली और अब उसी के आधार पर जमीन, जेवर, बीमा बॉन्ड और अन्य संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है।


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में रखा सोना-चांदी, जरूरी दस्तावेज, वाहन और घरेलू सामान तक अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही उसे, उसकी बेटी और मायके वालों को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। फिलहाल ITI कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties