ग्रामीणों ने डंपरों के संचालन के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चालकों की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और बच्चे स्कूल जाने से डर रहे।
रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जस्सागांजा में ग्रामीणो ने गांव में डंपरों के संचालक को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गांव में डंपरों का संचालन पूरी तरह बंद करने की मांग की चार दिन से ग्रामीण दिन रात गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप सड़क जामकर धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने नहीं पहुंचे हैं जिससे शुक्रवार को फिर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक गांव की खस्ताहाल सड़क का निर्माण नहीं हो जाता और डंपरों का गांव में संचालन बंद नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया कि डंपर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हैं और महिलाओं के साथ छेड़खानी भी करते हैं इतना ही नहीं यदि कोई इसका विरोध करता है तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जाती है ग्रामीण आरोप लगाया कि कई बार डंपरों की चपेट में आकर कई मासूम व ग्रामीणों की मौत भी हो चुकी है लेकिन आज तक इन पर कोई लगाम नहीं लगी है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में राजकीय इंटर कॉलेज तथा आंगनबाड़ी केंद्र में भी बच्चे जाने में डर रहे हैं क्योंकि डंपर चालको द्वारा लापरवाही से वाहनों का संचालन किया जाता है उन्होंने कहा कि आज डंपरो के आतंक से जहां एक ओर बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं तो वही ग्रामीण भी सड़कों पर गुजरने से काफी डरे हुए हैं उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।