जंगल में VIP शादी पर बवाल: मंत्री परिवार के आयोजन पर उठे सवाल !

उत्तराखंड में राजाजी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में वीआईपी शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंत्री खजान दास के परिवार के आयोजन पर नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे हैं, मामले की जांच जारी है।

जंगल में VIP शादी पर बवाल: मंत्री परिवार के आयोजन पर उठे सवाल !
JJN News Adverties

उत्तराखंड में वीआईपी शादी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बता दे ,मामला राजाजी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील वन क्षेत्र का है जहां एक कैबिनेट मंत्री के परिवार के विवाह आयोजन को लेकर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार रेंज के रानीपुर वन ब्लॉक स्थित श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में मंत्री खजान दास के पुत्र की शादी रविवार को प्रस्तावित थी। आरोप है कि शनिवार को शादी से जुड़ा सामान ट्रकों और भारी वाहनों के जरिए मंदिर परिसर तक पहुंचाया गया जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया

दरअसल ,स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं कि आरक्षित वन क्षेत्र में इस तरह की भारी गतिविधियों की अनुमति कैसे दी गई। यह क्षेत्र हाथी, गुलदार और अन्य वन्यजीवों की आवाजाही वाला इलाका माना जाता है जहां वाहनों की आवाजाही, और रोशनी से वन्यजीवों पर असर पड़ने की आशंका रहती है। इसके बाद विवाद बढ़ने पर समाज कल्याण मंत्री ने सफाई दी है कि विवाह बेहद सादगी के साथ किया जा रहा है और केवल मंदिर में फेरे की रस्म संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि आयोजन में सभी नियमों का पालन किया जा रहा है और कोई भव्य कार्यक्रम नहीं हो रहा है। वहीं अधिकारियों के अनुसार कोर वन क्षेत्र में किसी भी बड़े आयोजन या अस्थायी सेटअप की अनुमति नहीं होती। इसी के चलते मौके पर लगाए गए कुछ इंतजाम हटाने के निर्देश दिए गए हैं

JJN News Adverties
JJN News Adverties