उत्तराखंड में 16 जुलाई यानी हरेला पर्व से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के मुताबिक, हरेला पर्व यानी 16 जुलाई से प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। इसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।अगर पिछले 24 घंटों की बात करें, तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। तो वही मौसम विज्ञान केंद्र ने चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना है। आपको बात दे देहरादून सहित अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तो वही मैदानी जिलों में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।राजधानी देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक,आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इतना ही नहीं, 17 और 18 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं हल्की, कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।