लैंडस्लाइड से चीन सीमा मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्री बीच रास्ते में फंसे!!

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

लैंडस्लाइड से चीन सीमा मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्री बीच रास्ते में फंसे!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश अब जनजीवन पर भारी पड़ने लगी है। दरअसल पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे चीन सीमा को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। इसी वजह से करीब 50 गांवों का संपर्क धारचूला तहसील मुख्यालय से कट गया है।इतना ही नहीं  सबसे ज्यादा प्रभावित टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग रहा, जहां पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं कैलास मानसरोवर मार्ग पर भी कई स्थानों पर भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है और आवाजाही प्रभावित हुई है।
 

आपको बता दे धारचूला तहसील के घटखोला और सीनियाखोला के बीच बना पैदल पुल भी तेज बहाव में बह गया, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।साथ ही लगातार बारिश के कारण सीमा क्षेत्रों में सड़कें खोलने का काम भी प्रभावित हो रहा है। जिसमें प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मार्ग बहाल करने में जुटी हैं, लेकिन खराब मौसम राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है।इसी के साथ बारिश और भूस्खलन का असर आदि कैलाश यात्रा पर भी पड़ा है। वहीं सीमा मार्ग बंद होने के कारण यात्रा पर निकले कई श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए हैं और फ़िलहाल प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है साथ ही मौसम सामान्य होते ही सभी मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

JJN News Adverties