एक झटके में बदला सफर! खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत

पिथौरागढ़ में एक पिकअप वाहन स्टेरिंग फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन से बाहर छिटकने के कारण बच गया।

एक झटके में बदला सफर! खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत
JJN News Adverties

उत्तराखंड से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल ,मामला पिथौरागढ़ में रुपसियाबगड़ मार्ग पर एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। वही हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन लास्पा गांव में सामान पहुंचाकर मुनस्यारी लौट रहा था। वही शाम करीब 5 बजे रड़गाड़ी के पास अचानक वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया। मौके पर चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खोने से पिकअप गहरी खाई में जा गिरी और गोरी नदी किनारे पहुंच गई। बता दे, हादसे के दौरान चालक जगत मेहता वाहन से बाहर छटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन वाहन में सवार मनेंद्र राम और प्रकाश खाई में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या के कारण सूचना देर से मिली। इसके बाद ITBP, SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद करीब आठ घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties