उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है, कैबिनेट के ये फैसले रोजगार, किसानों और पर्यावरण—तीनों मोर्चों पर बड़ा असर डालने वाले हैं।
उत्तराखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है।
CM Pushkar Singh Dhami की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘वीर उद्यमी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। बताया जा रहा है की करीब तीन घंटे चली कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इनमें सबसे बड़ा फैसला ‘उत्तराखंड वीर उद्यमी योजना’ को लागू करने का रहा।
इस योजना के तहत पूर्व सैनिकों और पूर्व अग्निवीरों को स्वरोजगार के लिए 5% अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। खास बात यह है कि अब एक ही परिवार के दो सदस्य भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।
इसके अलावा बैठक में और भी कई बड़े फैसले लिए गए। जैसे , न्यायिक अधिकारियों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 4% और अन्य वाहनों पर 5% ब्याज में छूट देने का निर्णय लिया गया है, ताकि e-vehicle को बढ़ावा मिल सके। साथ ही वन विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए न्यूनतम सेवा अवधि को 25 साल से घटाकर 22 साल कर दिया गया है
वहीं, प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत 31 मार्च 2025 तक कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने का फैसला भी लिया गया है और सरकार ने वर्ष 2025 के लिए गेहूं खरीद नीति को भी मंजूरी दी है। जिसके तहत किसानों से "2585 रुपये प्रति क्विंटल " की दर से गेहूं खरीदा जाएगा, और 2.2 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
कुल मिलाकर, कैबिनेट के ये फैसले रोजगार, किसानों और पर्यावरण—तीनों मोर्चों पर बड़ा असर डालने वाले माने जा रहे हैं।