पिथौरागढ़ के जाख पुरान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने मामूली विवाद में गुस्से में आकर अपने ही पिता पर हथौड़े से हमला कर दिया।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत और रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। जिस पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया… उसी बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता की जान ले ली। दरअसल ,मामला पिथौरागढ़ जिले के पुरान, यानी जाख पुरान गांव का है, जहां शनिवार को एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय बिशन राम का किसी बात को लेकर अपने ही बेटे के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर हथौड़े से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में बिशन राम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।वहीं मामले को लेकर पुलिस उपनिरीक्षक ललित डंगवाल का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों में बढ़ता गुस्सा और तनाव कब तक ऐसे हादसों को जन्म देता रहेगा।