उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, आज कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। जहां पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और ज्यादा बिगड़ सकता है। बता दे,  मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वही मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।


मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई तक प्रदेशभर में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties