उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है, वहीं अब तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा और बढ़ गया है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दरअसल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है। इसके अलावा ओलावृष्टि, तेज से अति तेज बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं बल्कि,उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 KM/H की हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। साथ ही राज्य के बाकी जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दे, मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में भी तेज हवाओं और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बीते दिन नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा 12 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वही 13 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।