पहाड़ों पर बारिश का कहर, मैदानों में बढ़ेगा पारा! मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

पहाड़ों पर बारिश का कहर, मैदानों में बढ़ेगा पारा! मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
JJN News Adverties

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। जहाँ पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अहम चेतावनी जारी की है। आपको बतादे की मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में धूप और बादलों की आवाजाही के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं। हालांकि, मौसम का यह सुहावना दौर ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है। वही मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने और विभाग द्वारा जारी अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties