रुद्रप्रयाग के सन बैंड क्षेत्र में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ सवार महिला सुरक्षित बच गई।
रुद्रप्रयाग में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वही हादसे में 19 वर्षीय युवक सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार महिला बाल-बाल बच गई।
बता दे, घटना सन बैंड क्षेत्र की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि स्कूटी अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।