टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद संत प्रेमानंद से मिले विराट कोहली, साथ में दिखीं पत्नी अनुष्का

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद संत प्रेमानंद से मिले विराट कोहली, साथ में दिखीं पत्नी अनुष्का
JJN News Adverties

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन (Vrindavan) पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद (Premanand) महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे |

विराट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। विराट आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की टीम का भी हिस्सा हैं और कुछ दिनों बाद वह आरसीबी टीम से जुड़ जाएंगे और पहली बार टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties