उत्तराखंड में खाई में गिरी बेकाबू पिकअप, एक की दर्दनाक मौत...

टिहरी गढ़वाल में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में मौजूद एक खच्चर की भी जान चली गई

उत्तराखंड में खाई में गिरी बेकाबू पिकअप, एक की दर्दनाक मौत...
JJN News Adverties

टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घनसाली के घुत्तू क्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा रविवार तड़के करीब 4:40 बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वही सूचना मिलते ही SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने एक घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
 

हालांकि इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में मौजूद एक खच्चर की भी जान चली गई। SDRF ने मृतक चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties