उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका। राज्य के 13 जिलों में 920 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान किया, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए वीडियोग्राफी और सख्त नियम लागू।
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।
इस भर्ती में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने राज्य के 13 जिलों में होमगार्ड स्वयंसेवकों की सीधी भर्ती का ऐलान किया है। जिसके तहत कुल 920 पद भरे जाएंगे। ये आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होकर 22 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 23 मई से 4 जून तक आवेदनों की जांच की जाएगी, और 6 जून से शारीरिक परीक्षण शुरू होंगे। आपको बता दें जिला स्तर पर सबसे ज्यादा पद हरिद्वार में हैं, जहां 216 पुरुष और 11 महिला अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
इसके अलावा नैनीताल में 155, देहरादून में 152 और उधमसिंह नगर में 76 पदों पर भर्ती की जाएगी। साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त कदम उठाए गए हैं।
जिसके तहत हर चरण की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और किसी भीतरह की गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी। सबसे जरुरी बात इस भर्ती प्रक्रिया की जिन अधिकारियों के रिश्तेदार भर्ती में शामिल होंगे, उन्हें ड्यूटी से अलग रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म भरकर संबंधित जिला कमांडेंट कार्यालय में जमा करना होगा, साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। ध्यान रहे, 22 मई के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए, समय रहते आवेदन करें और सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका न गंवाएं।