सफाई कर्मचारी से मारपीट? 20 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप...

काशीपुर में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित का दावा है कि पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ सरिये से हमला किया गया।

सफाई कर्मचारी से मारपीट? 20 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप...
JJN News Adverties

काशीपुर में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी ने रंगदारी मांगने और मारपीट का गंभीर आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, कर्मचारी का दावा है कि उससे ड्यूटी करने के बदले में 20 हजार रुपये की मांग की गई और पैसे देने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बता दे, कर्मचारी नरेश कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वो नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और वार्ड नंबर 9 खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र में सफाई कार्य करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि अंकित नाम का एक व्यक्ति उनसे पुरानी रंजिश रखता है और अक्सर ड्यूटी के दौरान उन्हें परेशान करता है। नरेश के मुताबिक, आरोपी सफाई कर्मचारियों पर दबाव बनाकर धन उगाही करता है और विरोध करने वालों को धमकाता है।


साथ ही नरेश का दावा है कि 11 अगस्त 2025 की सुबह जब वो सफाई कार्य के लिए वार्ड नंबर 9 पहुंचे, तब आरोपी ने उनसे 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए सरिये से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उनका इलाज राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में कराया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब न्यायालय के आदेश पर ITI कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JJN News Adverties