पहली पत्नी छुपाकर की दूसरी शादी 3 बच्चों का पिता निकला दूल्हा 

रुद्रपुर में पहली शादी और तीन बच्चों की सच्चाई छिपाकर दूसरी शादी करने वाले आरोपी को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है। यह मामला ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई शादी से जुड़ा है।

पहली पत्नी छुपाकर की दूसरी शादी 3 बच्चों का पिता निकला दूल्हा 
JJN News Adverties

"दूल्हे ने कहा- 'मैं अकेला हूं'... लेकिन शादी के बाद खुला ऐसा राज कि दुल्हन के होश उड़ गए। दरअसल, उत्तराखंड के रुद्रपुरमें एक युवक ने पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी कर ली। और जब सच्चाई सामने आई तो मामला अदालत तक पहुंच गया।  आपको बता दे ये मामला साल 2015 का है। अभियोजन के अनुसार रुद्रपुर निवासी शालू पांडे की मुलाकात Matrimonial Website के जरिए बरेली निवासी राजीव शर्मा से हुई थी।


राजीव ने खुद को सेना में कार्यरत बताया और ये भी कहा कि उसका परिवार से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद 14 मई 2015 को रुद्रपुर के एक होटल में दोनों की शादी हुई। लेकिन शादी के कुछ समय बाद शालू को राजीव के व्यवहार पर शक हुआ। वही जब शालू  ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उसका पति राजीव तो पहले से शादीशुदा है , और इतना ही नहीं बल्कि 3 बच्चो का पिता भी है। 


इसके बाद शालू ने महिला हेल्पलाइन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। वही कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि आरोपी ने पहली पत्नी के जीवित रहते यह तथ्य छिपाकर दूसरी शादी की थी।


अदालत ने आरोपी राजीव शर्मा को दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला एक बार फिर बताता है कि शादी जैसे महत्वपूर्ण फैसले से पहले पूरी जानकारी और दस्तावेजों का सत्यापन कितना जरूरी है। खासकर ऑनलाइन माध्यम से बनने वाले रिश्तों में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है।

JJN News Adverties