बेरोजगार युवाओं के लिए 1000+ पदों पर भर्ती  10 से 12 जून तक रोजगार मेला 

10 से 12 जून तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। खटीमा, सितारगंज और रुद्रपुर में आयोजित होने वाली प्लेसमेंट ड्राइव में 12वीं, आईटीआई और स्नातक युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

बेरोजगार युवाओं के लिए 1000+ पदों पर भर्ती  10 से 12 जून तक रोजगार मेला 
JJN News Adverties

उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, उधम सिंह नगर ज़िले में प्रशासन और सेवायोजन विभाग की ओर से 10 जून से 12 जून तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जहां साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा।
 

वही जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत 10 जून को खटीमा और 11 जून को सितारगंज से होगी। इन दोनों रोजगार मेलों में Quess Corp के माध्यम से TATA Motors पंतनगर के लिए NAPS ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

इन पदों के लिए इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बता दे, चयनित युवाओं को 11 हजार 952 रुपये से लेकर 13 हजार 952 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड के साथ 2 हजार रुपये का इंसेंटिव भी दिया जाएगा। कंपनी कुल 1000 पदों पर भर्ती करेगी।


वहीं 12 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रपुर में एक और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित होगी, जहां कारपेंटर, पेंटर, असेम्बलर और हेल्पर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties