प्यार में बेटी बनी गुनहगार..पिता के घर में प्रेमी संग कराई करोड़ों की लूट !

मुरादाबाद में एक पीतल कारोबारी की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही पिता के घर में सवा करोड़ रुपये की डकैती करवा दी। पुलिस जांच में प्रेम कहानी के पीछे छिपी बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।

प्यार में बेटी बनी गुनहगार..पिता के घर में प्रेमी संग कराई करोड़ों की लूट !
JJN News Adverties

मुरादाबाद में एक बेटी ने अपने ही पिता के घर में प्रेमी के साथ मिलकर डकैती की साजिश रच डाली।


जी हां… मामला थाना नागफनी क्षेत्र के अकबर कंपाउंड का है, जहां 11 मई की सुबह करीब चार बजे पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बता दे, उस वक्त पूरा परिवार गहरी नींद में था, बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाया और करोड़ों की नकदी लेकर फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की… तो कहानी ने ऐसा मोड़ लिया जिसने सभी को चौंका दिया। 


बताया जा रहा है कि अरीबा का अमरोहा निवासी अरशद वारसी से पिछले सात-आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग जाति से थे और शादी में परिवार की रजामंदी नहीं मिल रही थी। जहां अरीबा ने अपने प्रेमी को घर में रखे भारी कैश की जानकारी दी। इतना ही नहीं, एक महीने पहले ही घर के मुख्य गेट की चाबी भी सौंप दी। वारदात वाली रात अरीबा ने खुद डिजिटल लॉक खोलकर बदमाशों को घर के अंदर एंट्री दिलाई और तमंचों के बल पर डकैतो ने परिवार को बंधक बनाया,फिर पैसे लेके फरार हो गये। 


फ़िलहाल, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 24 हजार रुपये नकद, चार तमंचे, पांच मोबाइल फोन और दो कारें बरामद की हैं,वही बाकी रकम और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties