29 लाख उड़ाए !  एक क्लिक में ही खाली हुआ खाता !

ऊधमसिंहनगर के बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले ठग ने PNB1 ऐप के नाम पर व्हाट्सएप फाइल भेजकर, खाते से 29 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा ली।

29 लाख उड़ाए !  एक क्लिक में ही खाली हुआ खाता !
JJN News Adverties

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर से साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक बुजुर्ग की जिंदगी भर की कमाई पलभर में छीन ली। जसपुर खुर्द निवासी 62 वर्षीय सुधेश कुमार इस ठगी का शिकार बने हैं, जिन्हें खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले एक शख्स ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से फंसा लिया। बताया जा रहा है कि छह जून को सुधेश कुमार के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया और उनके खाते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए “पीएनबी वन” ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी। भरोसा जीतने के बाद उसने व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी और उसे खोलकर एक ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा। एक साधारण प्रक्रिया समझकर सुधेश कुमार ने वैसा ही किया, लेकिन अगले ही दिन उनके मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आने लगे। जब उन्होंने देखा तो उनके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 29 लाख रुपये से अधिक की रकम गायब हो चुकी थी। अपनी मेहनत की कमाई यूं लुटते देख बुजुर्ग पूरी तरह टूट गए। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना कितना जरूरी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties