उत्तराखंड...मां-बाप के झगड़े से टूट गया 17 साल का बेटा, घर में मिली लाश !

रुद्रपुर में 17 वर्षीय किशोर प्रिंस विश्वकर्मा की मौत से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और माता-पिता के बीच रोज होने वाले झगड़ों को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

उत्तराखंड...मां-बाप के झगड़े से टूट गया 17 साल का बेटा, घर में मिली लाश !
JJN News Adverties

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पारिवारिक कलह से परेशान एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।


दरअसल, मामला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर का है, जहां प्रिंस विश्वकर्मा नाम का किशोर अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता के बीच रोज होने वाले विवादों से काफी परेशान था।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को जब प्रिंस के पिता ड्यूटी से घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।वही काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। बता दे, अंदर प्रिंस फंदे से लटका हुआ मिला। उसके बाद अफरा तफरी में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वही पुलिस को मौके 5से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद को ही इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties