रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। AHTU ने कोहिनूर स्पा सेंटर पर छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया।
रुद्रपुर से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां देर रात पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। मामला शहर के कोहिनूर स्पा सेंटर का है, जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, जिसकी सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी कब्जे में लिए हैं। वहीं, इस पूरे मामले के बाद स्पा सेंटर की गतिविधियों और संचालन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है और आगे की जांच में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।