उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन 2 अधिकारियों को किया लाइन हाजिर

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यों में लापरवाही और शिकायतों के निस्तारण में देरी को गंभीरता से लेते हुए ITI कोतवाली प्रभारी और पैगा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन 2 अधिकारियों को किया लाइन हाजिर
JJN News Adverties

उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है। दरअसल, ऊधम सिंह नगर ज़िले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जन-केंद्रित बनाने के लिए SSP अजय गणपति लगातार पुलिस अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। वही समीक्षा के दौरान सामने आया कि ITI कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौड़ विवेचनाओं की निगरानी में आवश्यक गंभीरता नहीं बरत रहे थे। इतना ही नहीं, पीड़ितों की शिकायतों के निस्तारण में भी अनावश्यक देरी की जा रही थी।


जांच में ये भी सामने आया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद कार्यशैली में सुधार नहीं किया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए SSP ने विक्रम राठौड़ को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पैगा चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह पर भी शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण में लापरवाही तथा अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप पाए गए। इसके बाद उन्हें भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।


बता दे, SSP अजय गणपति ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में पुलिस कार्यों में लापरवाही, पीड़ितों की शिकायतों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

JJN News Adverties