उत्तराखंड: नई कार बनी काल, सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत

उधम सिंह नगर में नई कार खरीदकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। नानकमत्ता-दहला रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक अन्य युवक की भी जान चली गई।

उत्तराखंड: नई कार बनी काल, सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत
JJN News Adverties

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां नई कार खरीदकर लौट रहे एक शिक्षक की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। दरअसल, नानकमत्ता-दहला रोड हाईवे पर देर रात दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह टूट गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चंपावत के रहने वाले शिक्षक संजय पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी के साथ हल्द्वानी से नई कार खरीदकर घर लौट रहे थे। लेकिन, घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।


तो वहीं, दूसरी कार में सवार एक युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। साथ ही, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties