पहले युवती से शारीरिक शोषण  फिर बंधक बनाकर जबरन शादी

ऊधमसिंहनगर में एक युवती ने बंधक बनाकर शोषण और जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया।

पहले युवती से शारीरिक शोषण  फिर बंधक बनाकर जबरन शादी
JJN News Adverties

ऊधमसिंहनगर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है… जहां एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करने और जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि ये मामला ITI थाना क्षेत्र का है… जहां पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर पूरी आपबीती बताई। दरअसल, आरोप है कि मार्च 2026 में दो युवक नशे की हालत में युवती के कमरे पर पहुंचे… और विरोध करने पर उसे धमकाया। इसके बाद जब पीड़िता शिकायत दर्ज कराने जा रही थी, तो रास्ते से उसे जबरन ले जाया गया।


साथ ही पीड़िता का कहना है कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ जबरन शादी करवाई गई। फिर किसी तरह वह वहां से निकलने में सफल रही, लेकिन बाद में भी उसके साथ मारपीट और दबाव बनाने की कोशिश की गई।


पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई… जिसके बाद उसे अदालत का सहारा लेना पड़ा। अब न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं… और जांच शुरू कर दी गई है। ये मामला एक बार फिर कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करता है… फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

JJN News Adverties