चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले से पहले अवैध कब्जों में चला प्रशासन का डंडा!

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। SSP की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले से पहले अवैध कब्जों में चला प्रशासन का डंडा!
JJN News Adverties

चारधाम यात्रा और आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वही शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की है।
 

दरअसल, हरिद्वार में ललतारौ पुल से लेकर अपर रोड तक नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए अवैध खोखे, ठेलियां और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया।
 

प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं, जबकि जल्द ही कांवड़ मेला भी शुरू होने वाला है। ऐसे में प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
 

वही मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में जिलेभर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी जमीनों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties