Today Horoscope: आज के दिन क्या कहती है आपकी राशि

आज का दिन जहाँ कई लोगो के लिए लाभकारी रहता है,तो कई लोगो के लिए ये दिन लाभदायक नहीं रहता है। जिसका मुख्य कारण आपकी राशि भी रहती है,ऐसे में अपनी आज की राशि देखना ना भूले। 

Today Horoscope: आज के दिन क्या कहती है आपकी राशि
JJN News Adverties

Horoscope: आज दिवाली(diwali) का महापर्व है,ऐसे मे आज का दिन जहाँ कई लोगो के लिए लाभकारी रहता है,तो कई लोगो के लिए ये दिन लाभदायक नहीं रहता है। जिसका मुख्य कारण आपकी राशि भी रहती है। ऐसे में अपनी आज की राशि देखना ना भूले। 

 

 

मेष राशि- (aries)
आज का दिन मेष राशि वालो के लिए कार्य,धन और अन्य सुख में वृद्धि करेगा। भविष्य के लिये भी लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। आपको आपके साथियो का साथ मिलने से निश्चित कार्य समय से पूरा कर सकेंगे। लेकिन वहीं महिलायो को शारीरिक कमजोरी के कारण रोज होने वाले कार्यो के अतिरिक्त घर की व्यवस्था सुधारने में परेशानी होगी। साथ ही घर के किसी सदस्य से मतभेद की भी संभावना है। वहीं आज अपनी गलती जानते हुए भी अपनी बात पर अड़े रहेंगे,जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिये खराब होगा। तो वहीं व्यवसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। और छोटी-मोटी बीमारी को छोड़ सेहत सामान्य रहेगी।

 

 

 

वृष राशि- (tauras)
आज वृष राशि वालो को अपनी तेज बुद्धि पर गर्व रहेगा। साथ ही ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और हर कार्य को मामूली समझ कर बाद के लिये टालेंगे लेकिन आखरी समय मे पूरा करने में दिक्कत आएगी। वहीं सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। और काम-धंधा भी पहले से कम रहेगा और जोड़ तोड़ कर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। और इससे आज कम समय और परिश्रम से अधिक लाभ कमाने की योजना मन मे रहेगी लेकिन अवसर ना मिलने के कारण लाभ नही उठा सकेंगे। इसके आलावा छोटी-छोटी बातों पर भी नोकझोंक होगी। दिनचर्या लम्बा ना रहने से सेहत पर भी सीधा असर पड़ेगा।

 


मिथुन राशि - (gemini)
आज का दिन मिथुन राशि वालो को सावधानी से बिताने की सलाह है। दिन के शुरुआत से ही मन मे बेवजह क्रोध रहेगा। भाई बहेनो में भी किसी ना किसी कारण से अनबन बने रहेगी। काम पर सामान्य दिनचार्य रहते हुए भी किसी से धन को लेकर विवाद होने की संभावना है। साथ ही आज आप वरिष्ठ व्यक्तियों के सलाह को भी नजरअंदाज करेंगे,जिसके परिणाम में किसी ना किसी रूप में धन और सम्मान में हानि देखनी पड़ेगी। 

 

कर्क राशि - (cancer)
आज के दिन आप रोज होने वाले कार्यो में व्यस्त रहेंगे और दिनचर्या उटपटांग रहने से निराश भी होंगे। वहीँ दिन तक किसी भी कार्य को दिशा ना मिलती देख आपको अपनी मेहनत बेकार होती दिखेगी । लेकिन आप परेशान ना हो ,क्यूंकि आज देर से ही सही लाभ आपको ज़रूर होगा। आर्थिक मामले बाकी कार्यो की तुलना में ज्यादा उलझेंगे फिर भी शाम  तक धन की प्राप्ति हो जाएगी। तो वहीं महिलाओ का मन पूजा पाठ में लगा रहेगा साथ ही मनोकामना पूरी नहीं होने से उदासी भी रहेगी। 

 

 

सिंह राशि- (leo)
आज का दिन सिंह राशि वालो के लिए साधारण रहेगा ,और आज आप अपनी खुद की उलझनों के कारण दूसरे लोगो को परेशान करेंगे। लेकिन ध्यान रहें की गुप्त बातो को आज परिजनों से भी ना बाटें। क्यूंकि आप जिसे अपना दोस्त या ख़ास समझेंगे वही आपका भेद सार्वजनिक करके परेशानी बढ़ायेगा। नौकरी से भी निराशा ही मिलेगी फिर भी एक दो लाभ कमाने के अवसर ज़रूर आपको मिलेंगे। और इन्हें आप हाथ से ना जाने दें वरना ज्यादा पाने के चक्कर मे इनसे भी हाथ धोना पड़ेगा। तो वहीं पारिवारिक वातावरण में खुद की संतुस्ती की भावना रहेगी और स्वास्थ्य आज के दिन हल्का रहेगा इसलिए सतर्क रहें।

 

 

कन्या राशि - (virgo)
आज के दिन आप अपने हसी मजाक वाले व्यवहार से आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। व्यवहार में भी नरमी रहने से लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र की चुनोतियाँ कुछ समय के लिये परेशानी में डालेंगी लकिन समय पर सहयोग मिलने पर इनसे भी बहार निकल जायेंगे । वहीं धन संबंधित मामलों को लेकर आज ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। दोपहर तक लाभ की संभावनाए ही दिख रही है । तो वहीं महिलाये अधिक चंचल रहेंगी साथ ही जुखाम-बुखार होने से परेशानी होगी।

 

 

तुला राशि - (libra)
आज का दिन आपकी उमीदो के उल्टा  रहने वाला है जयदा महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें या आगे के लिए निरस्त करें। जहाँ से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे वहां हानि होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र के साथ घरेलू कार्य करते समय सावधानी बरतें।  आर्थिक योजनाए आज किसी ना किसी कारण से बीच में ही लटकी रहेंगी। खर्च निकालने के लिये मुश्किल से कार्य करना पड़ेगा। और वहीं मित्र रिश्तेदारों से कोई अशुभ समाचार आपके मन की बेचैनी को बढ़ायेगा। साथ ही आज परिजन को छोड़ बाकी लोगो से मदद की आशा ना रखें।वहीं  स्वास्थ्य में उतारचढ़ाव लगा रहेगा।

 

 

वृश्चिक राशि - (scorpio)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पहले किये शुभकर्मों का फल आज किसी ना किसी रूप में ज़रूर मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आज विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के वरिष्ठ लोगो के साथ मेलजोल बढेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र पर साथ वाले आपसे जलेंगे और जानबूझ कर बना बनाया काम बिगाड़ सकते है इसलिए सतर्क रहें। साथ ही धन की कामना समय से थोड़ा देर लेकिन पूरी ज़रूर होगी। और सेहत का भी ख्याल रखें।

 

 

धनु राशि - (sagittarius)
आज का दिन फलदायक है ,लेकिन आज किसी भी काम को करने से पहले उसकी योजना बनाले । सफलता ज़रूर मिलेगी लेकिन इसके जगह जल्दबाजी में किया काम केवल हानि ही कराएगा। साथ ही पूजा पाठ का भी सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। नौकरी करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे। और सरकारी कार्य मे आज आलस ना करें क्यूंकि थोड़ी सी भागदौड़ से वो काम पूरा हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है । लोन और धन संबंधित कागजी काम आज करना बेहतर रहेगा। परिवार में भी शांति रहेगी लेकिन महिलाओ का मन आज असंतुष्ट ही रहेगा। साथ ही आज ठंडी चीजो का सेवन करने से बचे।

 

 

मकर राशि- (capricorn)
आज आपको पहले की हुई किसी गलती का अफसोस होगा,लेकिन गलती मान लेने पर आपसी मतभेद शांत होंगे। घरेलू कार्य या परिजनों की आवश्यकता सही समय से पूरी करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज लाभ की संभावनाए कम ही रहेंगी लेकिन धन की प्राप्ति होने से खर्चो पर नियंत्रण करना पड़ेगा। साथ ही घर का वातावरण अच्छा रहेगा और धार्मिक पूजापाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। और  विरोधी किसी भी प्रकार से आपकी शांति को भंग नही कर पाएंगे। साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी ।

 

 

कुंभ राशि - (aquarius)
आज कुम्भ राशि वाले दिनभर शारीरिक समस्या से जूझेंगे साथ ही मौसमी बीमारियों का असर परिवार के सदस्यों को भी प्रभावित करेगा। अव्यवस्था रहने से हर काम देरी से चलेंगे और पूरा होने में भी देरी होगी। कार्य से आज ज्यादा उम्मीद नही रहेगी और आज पुरे होने वाले कार्य भी दौड़-धूप की कमी के कारण आगे के लिये निरस्त होंगे। धन संबंधित समस्या नही रहेगी लेकिन फिर भी बेवजह के खर्च आने से मन दुखी होगा। वहीं महिलाये चाह कर भी घर को सही रूप से चलाने मे असफल रहेंगी। और शाम के समय परेशानी बढ़ेगी।आज आप घर या बाहर किसी भी प्रकार के जोखिम से बचें।

 

 

मीन राशि - (pisces)
आज आप अपनी व्यवहार से बिगड़े कामो को भी बनाने की क्षमता रखेंगे। मित्र परिजन ख़राब परिस्थितियों से बाहर निकालने के लिये आपका सहयोग मांगेंगे। वहीं जरूरत मंदों को बेवजह के चक्कर लगवाएंगे। कार्य क्षेत्र पर जिस काम को हाथ मे लेंगे उसमे ज़रूर सफलता मिलेगी। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में भी सफल होने की संभावना अधिक है। बेरोजगार लोग आज नौकरी का प्रयास करें। वो अवश्य रोजगार से जुड़ सकते है। व्यवसाय में मंदी के बाद भी धन का प्रबंध आवश्यकता के समय कही ना कही से हो ही जायेगा।और अपना खान-पान सही रखें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties