कैची धाम में बेकाबू ट्रैफिक! श्रद्धालु फंसे घंटों जाम में, प्रशासन पर उठे सवाल!

बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों जाम में फंसे रहे। 15 जून स्थापना दिवस से पहले ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

कैची धाम में बेकाबू ट्रैफिक! श्रद्धालु फंसे घंटों जाम में, प्रशासन पर उठे सवाल!
JJN News Adverties

नैनीताल और उसके आसपास इन दिनों लोगों को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैची धाम जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
 

बता दे, भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित कैची धाम में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था कमजोर होने की वजह से यात्रियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
 

बताया जा रहा, स्थिति ऐसी है कि कई लोग समय पर अपने कार्यालय, स्कूल और जरूरी कामों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला और पुलिस प्रशासन हर साल जाम से राहत देने के दावे तो करता है, लेकिन ज़मीनी हालात कुछ और ही दिखाई देते हैं। सुबह से सिर्फ एक या दो पुलिसकर्मियों के भरोसे ट्रैफिक संभाला जा रहा है।


दरअसल, 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु कैची धाम पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि अगर अभी से ये हाल है, तो आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन और पुलिस इस बड़ी चुनौती से कैसे निपटते हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties