इस बार का नंदा देवी मेला क्यों है खास? जानिए पूरी तैयारी

नैनीताल में 124वां नंदा देवी मेला 16 से 23 सितंबर 2026 तक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इस मेले को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस बार का नंदा देवी मेला क्यों है खास? जानिए पूरी तैयारी
JJN News Adverties

नैनीताल में आयोजित होने वाला 124वां नंदा देवी मेला इस साल 16 से 23 सितंबर तक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। बता दे, मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक स्वरूप में आयोजित करने पर जोर दिया जा रहा है। बता दे, DM ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। 


वही इस बार मेले को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही स्थानीय उत्पादों, महिला स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और पूरे मेला क्षेत्र में CCTV कैमरों से निगरानी शामिल है। वहीं परिवहन विभाग को अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय और स्वास्थ्य शिविर की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही DSA  मैदान में जलभराव की समस्या को दूर करने और प्रमुख मार्गों की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए हैं। एक अहम फैसले के तहत मुख्य मेला दिवस पर नैनीताल मुख्यालय में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से इस बार मेले को और अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा।

JJN News Adverties