Vaishakh Amavasya 2023: वैशाख अमावस्या पर इन उपायों से मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति, लेकिन भूल कर भी न करे यह गलतियां..

वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल यानि आज है। इस दिन ही साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण भी लगने जा रहा है। अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित है। वैशाख अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद महत्वपूर्ण रहता है।

Vaishakh Amavasya 2023: वैशाख अमावस्या पर इन उपायों से मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति, लेकिन भूल कर भी न करे यह गलतियां..
JJN News Adverties

Vaishakh Amavasya 2023: वैशाख अमावस्या(Vaishakh Amavasya) 20 अप्रैल यानि आज है। इस दिन ही साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण(surya grahan) भी लगने जा रहा है। अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित है। वैशाख अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना बेहद महत्वपूर्ण रहता है। लेकिन, सूर्यग्रहण और सूतक लगने के कारण कन्फ्यूजन है की क्या अमावस्या पर सूर्यग्रहण का असर होगा या नहीं। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस दिन पितरों के नाम से दान करना बहुत ही उत्तम फलदायी रहेगा। आप पितरों को खुश करने के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं।

अमावस्या वाले दिन सुबह स्नान आदि के बाद अपने हाथ में कुश लेकर जल से तर्पण दें और अपने पितरों को जल से तृप्त करें। मान्यता है कि जल की पितरों की आत्मा की तृप्ति होती है। वैशाख अमावस्या के दिन पितरों के देवता अर्यमा(Aryama) की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करनी चाहिए। यह पितरों के श्रेष्ठ हैं। इनकी पूजा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए अमावस्या के दिन उनके पसंद का भोजन बनाएं और फिर उसे कौआ, गाय, कुत्ता या अन्य पक्षियों को दे सकते हैं। कहा जाता है कि इनके माध्यम से पितरों को भोजन प्राप्त होता है। अमावस्या तिथि के दिन भगवान विष्णु(Lord Vishnu) की उपासना करनी चाहिए। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। इस दिन किसी पवित्र नदीं में स्नान जरुर करना चाहिए। अगर आप स्नान आदि नहीं कर सकते तो घर में ही गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

वैशाख अमावस्या के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दिन कुछ कामों को करने से पितृ नाराज हो सकते है। तो चलिए आपको बताते है आज के दिन आपको किन कामों में सावधानी बरतनी है। ज्योतिष शास्त्रों(astrological scriptures) के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं और व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को इस दिन कब्रिस्तान(Graveyard) या श्मशान घाट के आस-पास से गुजरने से बचना चाहिए। वैशाख अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। स्नान और पूजा से पहले इस दिन कुछ भी खाना नहीं चाहिए। इस दिन अपने घर और आस पास शांति बनाए रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह की क्लेश, लड़ाई-झगड़े का हिस्सा बनने से बचें, किसी से भी व्यक्ति का अपमान न करें। वैशाख अमावस्या के दिन शराब(Liquor) , मांस(Meat), मछली(fish) आदि चीजों के सेवन को वर्जित माना जाता है। इसलिए इन चीजों के सेवन से बचें। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties