अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मछोड में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर SIR अभियान की समीक्षा की।
अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुन्दन लटवाल का पहली बार मछोड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन की बैठक लेकर एसआईआर अभियान की समीक्षा की और मछोड मंडल के कार्यों की सराहना की।
दरअसल, सल्ट विकासखंड के मछोड में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बीएलओ के साथ SIR अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही बैठक में पहुंचे राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुन्दन लटवाल का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया गया।
इसी बीच कुन्दन लटवाल ने कहा कि मछोड मंडल में पांच शक्ति केंद्र और 21 बूथ हैं, जहां बूथ अध्यक्षों, BLA -2, शक्ति केंद्र प्रभारियों और संयोजकों के साथ बैठक की गई और कहा की SIR अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर नए वोटरों की सूची तैयार की जा रही है, जबकि अवांछित मतदाताओं का सत्यापन भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।
साथ ही कुन्दन लटवाल ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। वहीं मछोड मंडल अध्यक्ष गड्डी देवी ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।