उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक बेहाल, शौचालय न मिलने पर हाथ जोड़कर लगाई गुहार !

अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में एक इजरायली महिला पर्यटक को सार्वजनिक शौचालय नहीं मिला, जिससे परेशान होकर उसने हाथ जोड़कर लोगों से मदद मांगी।

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटक बेहाल, शौचालय न मिलने पर हाथ जोड़कर लगाई गुहार !
JJN News Adverties

उत्तराखंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने यहां की बुनियादी सुविधाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए ,दरअसल मामला अल्मोड़ा के मुख्य बाजार से हैं जहां इजरायल से आई एक महिला पर्यटक को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक बाजार में इधर-उधर भटकती रही लेकिन उसे कहीं भी महिलाओं के लिए शौचालय नहीं मिला।
 

इस दौरान परेशान होकर महिला ने राह चलते लोगों से मदद मांगी और हाथ जोड़कर प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की अपील भी की। वही घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले ने बताया की किस तरह पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी विदेशी मेहमानों के अनुभव को खराब कर रही है और इससे राज्य की छवि पर भी असर पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है...

JJN News Adverties
JJN News Adverties