बागेश्वर पुलिस ने चाकू से हमला कर फरार चल रहे आरोपी दीपक सिंह नेगी को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर गर्दन पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है।
बागेश्वर पुलिस ने चाकू से हमला कर फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आरोपी को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र से दबोचा गया। जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को थाना झिरौली में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दीपक सिंह नेगी नामक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और धारदार चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना झिरौली में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
बता दे , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद झिरौली पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 स्थित एक कैफे के पास दबिश देकर आरोपी दीपक सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया।
वही गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह नेगी पुत्र बलवंत सिंह नेगी निवासी ग्राम छानी, थाना झिरौली, उम्र 31 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।