आधे घंटे का सफर बना दिनभर का इंतजार: देहरादून की जगह हल्द्वानी पहुंचा हेलीकॉप्टर !

बागेश्वर में हेलीसेवा की बड़ी चूक सामने आई, जहां देहरादून जाने वाले यात्रियों को गलती से हल्द्वानी उतार दिया गया। इस वजह से यात्रियों को पूरे दिन इंतजार करना पड़ा।

आधे घंटे का सफर बना दिनभर का इंतजार: देहरादून की जगह हल्द्वानी पहुंचा हेलीकॉप्टर !
JJN News Adverties

सोचिए… आप देहरादून जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठें, लेकिन कुछ ही देर बाद खुद को हल्द्वानी में उतरता हुआ पाएँ! जी हाँ, बागेश्वर में मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून जाने के लिए सवार हुए सात यात्रियों को उनके तय गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय हेलीकॉप्टर हल्द्वानी ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर हल्द्वानी से उड़ान भरकर मेलाडुंगरी पहुंचा था। यहां से सात यात्री देहरादून के लिए सवार हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर गोलापार हेलीपैड, हल्द्वानी में उतर गया। 


वही जब यात्रियों को इस गलती का एहसास हुआ तो वे गुस्से से फुट पड़े। जिसके बाद उन्हें दोबारा गरुड़ लाया गया और फिर देहरादून भेजा गया, लेकिन जहां यह सफर सामान्यतः आधे घंटे में पूरा हो जाता है, वहीं इस गलती के कारण यात्रियों को पूरे दिन इंतजार करना पड़ा, जबकि उन्होंने सुविधा के नाम पर भारी किराया भी चुकाया था। इस पूरे घटनाक्रम में उनका पूरा दिन बर्बाद हो गया। बहराल प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए कंपनी से रिपोर्ट मांगी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties