रील के चक्कर में हेलिपैड बना स्टंट ग्राउंड!

चमोली में कुछ युवकों को हेलिपैड पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की।

रील के चक्कर में हेलिपैड बना स्टंट ग्राउंड!
JJN News Adverties

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत कभी-कभी भारी पड़ सकती है। ऐसा ही मामला चमोली जिले के कर्णप्रयाग से सामने आया है, जहां कुछ युवकों ने हेलिपैड जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पहुंचकर खतरनाक स्टंट किए और उनकी रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं वीडियो सामने आते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। साथ ही जांच के बाद संबंधित युवकों की पहचान की गई और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि युवक हेलिपैड पर जोखिम भरे स्टंट करते हुए वीडियो बना रहे थे। जबकि हेलिपैड आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जहां बिना अनुमति किसी भी प्रकार की गतिविधि प्रतिबंधित होती है।


अब पुलिस का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। वहीं प्रशासन ने युवाओं से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी संवेदनशील या प्रतिबंधित क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties