जूतों की माला पहनाकर दलित टैक्सी चालक को पीटा!

उत्तराखंड में एक दलित टैक्सी चालक के साथ कथित रूप से मारपीट और कम किराया लेने को लेकर कुछ लोगों ने चालक को पीटा, जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जूतों की माला पहनाकर दलित टैक्सी चालक को पीटा!
JJN News Adverties

उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक दलित टैक्सी चालक को जूतों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। 


दरअसल, मामला डुंगराबोरा गांव का है। वही पीड़ित टैक्सी चालक प्रेम राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 जून को वो अपनी टैक्सी में सवारियों को लेकर दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान देवराड़ी बैंड के पास कुछ स्थानीय टैक्सी चालकों ने उनका वाहन रोक लिया। आरोप है कि इन लोगों ने प्रेम राम पर अन्य चालकों की तुलना में कम किराया लेकर यात्रियों को ले जाने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और फिर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।


आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए प्रेम राम को जूतों की माला पहनाई और उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ग्रामीणों ने गांव में रह रहे बाहरी मजदूरों और आरोपित चालकों को उनके सामान के साथ गांव से बाहर निकाल दिया।


वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपमानित करने और SC-ST ACT की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।

JJN News Adverties
JJN News Adverties