भारतीय सेना में 350 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख है। यह भर्ती इंजीनियरिंग ग्रेजुएट युवाओं के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड मिलेगा ।
भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बता दे, 350 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। दरअसल, भारतीय सेना ने 68वें शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल कोर्स के तहत 350 पदों पर भर्ती निकाली है। वही ये भर्ती अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है, जो सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं। इन पदों में Civil, Computer Science, Electrical, Electronics and Mechanical जैसी कई इंजीनियरिंग शाखाएं शामिल हैं। बता दे, ट्रेनिंग अप्रैल 2027 से शुरू होगी, जो कुल 49 सप्ताह की होगी। वही आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है।
जानकारी के अनुसार ट्रेनिंग के दौरान 56,100 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी जाएगी, जहां सालाना पैकेज 17 से 18 लाख रुपये तक होगा। अगर आप भी सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।